फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने भाजपा से हाथ मिला लिया है : शाही इमाम

Wed, 27 Jan 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भाजपा के साथ लुकाछिपी को खेल बंद करें। सपा प्रमुख ऐलान करें कि वह भाजपा के साथ हैं। सपा और भाजपा में साठगांठ चल रही है। चौरासी कोस परिक्रमा इसी का नतीजा है। प्रदेश और केंद्र सरकार ने मुसलमानों को धोखा दिया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को महानगर में एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे। इस बीच मोहल्ला तबेला स्ट्रीट में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पर्दे के पीछे भाजपा से हाथ मिला लिया है। अब सिर्फ एलान करना बाकी रह गया है। अयोध्या में चौरासी कोस परिक्रमा दोनों के बीच तालमेल का नतीजा था। मुसलमानाें के प्रति न तो केंद्र सरकार संजीदा और न ही प्रदेश सरकार। दोनाें ने चुनाव में किए अपने वायदे पूरे नहीं किए। उर्दू टीचर भर्ती सिर्फ दिखावा है। सपा के प्रति मुसलमानों में काफी नाराजगी है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि और दलित छात्र की मौत के सवाल पर कहा कि ये सियासी स्टंट है। राज्याें में होने वाले चुनाव तैयारी की जा रही है। इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, मौलाना मुफ्ती मो. रईस अशरफ नईमी, सलीम बाबरी, इमरान बेग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें