फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर और हाथ काटकर की मासूम की हत्या

विज्ञापन
संभल जिले के गोविंदपुर गांव स्थित आम के बाग में शिवकुमार की लाश मिलने के बाद मौके पर लगी आसपास के ग - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर मुंजब्ता गांव से छह दिसंबर को शाम लापता हुए मासूम की लाश मंगलवार की दोपहर पड़ोसी गांव गोविंदपुर में सड़क के किनारे स्थित आम के बाग में मिली है। सिर और हाथ को काट कर मासूम की हत्या की गई। लाश को बाग में फेंका गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ही बाग में पंद्रह-बीस मीटर के दायरे में धड़, हाथ और सिर को अलग-अलग बरामद किया है।
विज्ञापन

हसनपुर मुंजब्ता निवासी राजकुमार का मासूम बेटा शिवकुमार (9) छह दिसंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे लापता हुआ था। परिजनों ने रात भर उसे तलाशा जब कहीं पता न लगा तो अगले दिन 7 दिसंबर को परिजन हयात नगर थाने पहुंचे। थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन और पुलिस मासूम को तलाश रहे थे। इसी बीच मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब गोविंदपुर गांव में सड़क के किनारे एक कुत्ता मासूम की बांह दबाए घूम रहा था। गोविंदपुर के कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वे कुत्ते के पीछे दौड़े और कुत्ता दौड़ते-दौड़ते आम के बाग में जा पहुंचा।
जहां पर मासूम की सिर कटी लाश पड़ी थी। गांव वालों ने लाश देखी तो हड़कंप मच गया। कोतवाली संभल की पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी। दोपहर 12 बजे तक संभल कोतवाली, हयात नगर और नखासा थाने की पुलिस पहुंच गई। इस बीच गोविंदपुर और पड़ोसी गांव हसनपुर मुंजब्ता के ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर मासूम की शिनाख्त शिवकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने सबसे पहले हाथ और धड़ के हिस्से को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सिर की तलाश हुई। बाग में जगह-जगह धान की पराली के ढेर लगे थे। पुलिस ने ग्रामीणों के संग पराली खंगाली। ढेर उलट-पलट किए और इसके बाद एक ढेर के ऊपर सिर पड़ा हुआ दिखा। पुलिस ने उसे बरामद किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी पहुंचे।
परिजनों से जानकारी हासिल की। शिवकुमार के माता-पिता ने घटना के लिए पड़ोसी युवक का नाम लिया है। पुलिस ने उस युवक समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है कि घटना के संबंध में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस अब इस घटना को हत्या की धाराओं में तरमीम करेगी। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं। घटना स्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक जांच टीम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें