फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मनोकामना मंदिर के रास्ते पर फैली कीचड़, श्रद्धालु परेशान

Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर के मनोकामना मंदिर के रास्ते पर पसरी कीचड़ दिखाते मंदिर के पुजारी-संवाद - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
बिलारी। नगर के शाहबाद रोड स्थित पुराने सरिया मिल के निकट मनोकामना प्रत्यक्षा देवी मंदिर के रास्ते पर कीचड़ पसरी होने से श्रद्धालुओं को काफी समस्या हो रही है। शाहबाद रोड पर सरकारी अस्पताल वाले चौराहे के सामने से अकेला मुख्य रास्ता मनोकामना मंदिर को जा रहा है। इस रास्ते पर न तो खडंजा डाला गया है और न सड़क बनवाई गई है। पहले से ही गडढ़े बने इस रास्ते में बारिश के मौसम में कई स्थानों पर कीचड़ पसरी हुई है। मुख्य सड़क से मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ वाले रास्ते से होकर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। मंदिर के पुजारी पंडित हरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि वह मंदिर तक सड़क बनवाने की मांग को नगरपालिका कार्यालय जाकर ज्ञापन दे चुके हैं तथा नगर पालिकाध्यक्ष से व्यक्तिगत मिलकर भी सड़क बनवाने का अनुरोध किया है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनाई गई है। मोहल्ले के सूरज लोधी, गौरव लोधी,अमरपाल सिंह, जगवीर सिंह, वीरपाल सिंह आदि लोगों ने भी पालिका प्रशासन से मंदिर को जा रहे कच्चे रास्ते पर सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें