फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेले में दबंगों ने तीन भाइयों को किया घायल

Sun, 03 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 3 ठाकुरद्वारा के गांव बढ़ापुर में नोमी के मेले में हुई मारपीट में घायल तीन भाई संवाद
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा।
विज्ञापन

गांव बढ़ापुर में लगे नौमी मेले में दबंगों ने रंजिश में हमला कर तीन भाइयों को घायल कर दिया। हमले और मारपीट से मेले में अफरा-तफरी मच गई।
गांव में शुक्रवार शाम को नौमी का मेला लगा था। इसमें गांव के काफी लोग पहुंचे थे।
गांव के निपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के कुछ युवक उसके घर के सामने बाइक का साइलेंसर निकाल कर तेज पटाखे बाइक से छोड़ रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया लेकिन वह नहीं माने फिर उनके घर पर जाकर शिकायत की। आरोप है कि जब शाम को 7:00 बजे तीनों भाई मेले में ठेले पर खड़ा खड़े होकर चांट पकौड़ी खा रहे थे तभी गांव के तीन युवक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ ठेले पर आ गए। उनके हाथों में डंडे थे। उन्होंने तीनों भाइयों को डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आई। रात हो जाने के कारण वे रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली नहीं आ सके थे। शनिवार को उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों घायल भाइयों निपेंद्र कुमार, सतीश और भूपेंद्र सिंह का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें