फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज बारिश से गिरी कच्ची छत, महिला की जान गई

Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। तेज बारिश से शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर में साबिर मिस्त्री के मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई जिसके मलबे दबने से उनकी पत्नी सुगरा (62) दब गईं। जिनको परिजनों के साथ ग्रामीण ने मलबे से बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बच सकी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के समय सुगरा जुमे की नमाज अदा करने की तैयारी में थीं। इसी बीच अचानक कच्ची छत का मलबा उन पर गिर गया। जिसके नीचे दबने से उनकी जान चली गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस मौके पर आ गई तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर महिला के शव को परिजनों को सौंपकर लौट आई। सुगरा ने अपने पीछे परिवार में दो बेटे और चार बेटियां छोड़ी हैं। उनके सभी बेटे-बेटियाें की शादी हो चुकी है। देर शाम मगरिब की नमाज के बाद गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें