फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएस क्रिकेट अकादमी ने जीती टी-20 प्रतियोगिता

सार

टी-20 प्रतियोगिता एमपीएस क्रिकेट अकादमी ने अपने नाम कर ली है।रुक्मिणी की तरफ से प्रियांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।जवाबी पारी में रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी की टीम तीन रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। टी-20 प्रतियोगिता एमपीएस क्रिकेट अकादमी ने अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमपीएस और रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। एमपीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एमपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन का लक्ष्य दिया। मिर्जा दानिश आलम में 48 व शिवांग कुमार ने 40 रनों का योगदान दिया। रुक्मिणी की तरफ से प्रियांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में रुक्मिणी क्रिकेट अकादमी की टीम तीन रन से हार गई। सबसे ज्यादा रन 70 सौरव रावत ने बनाए। एमपीएस की ओर से त्रिपुरेश ने तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रियांशु गौतम के नाम रहा। श्रेष्ठ गेंदबाज साजिद, श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिर्जा दानिश आलम को दिया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कारस्वरूप नगद धनराशि दी गई। इस दौरान प्रतियोगिता सचिव बाकर जैदी, मोहम्मद शाहिद सोनू मलिक, अक्षय शर्मा, बदरुद्दीन सिद्धकी मौजूद रहे। एंपायरिंग की भूमिका में शमशाद व जमाल मौजूद रहे। स्कोरिंग अरकान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें