फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सांसद एसटी हसन बोले- कश्मीर फाइल्स फिल्म परोस रही नफरत, लगनी चाहिए रोक, दिखाया जा रहा एक पहलू

Mon, 21 Mar 2022 06:13 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सांसद ने कहा कि मुरादाबाद, मेरठ, गुजरात समेत कई स्थानों पर दंगे हुए हैं। दंगा करने वाले एक प्रतिशत लोग बामुश्किल होते हैं। उसका खामियाजा 99 फीसदी लोगों को भुगतना पड़ता है। अपना देश गंगा जमुनी तहजीब से जाना जाता है।
विज्ञापन
एसटी हसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म पर रोक लगनी चाहिए। क्योंकि इस फिल्म में दो बड़े समुदायों के बीच नफरत दिखाई जा रही है। इससे देश की गंगा जमुनी तहजीब को खतरा पैदा होगा। फिल्म पर रोक न लगने से आगे देश के अन्य स्थानों पर हुए दंगों पर भी अगर कोई फिल्म बनाने की कोशिश करेगा तो उसे कैसे रोका जा सकेगा।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मैं इससे सहमत हूं कि कश्मीरी पंडितों के साथ गलत बर्ताव किया गया। उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। कश्मीरी पंडितों के साथ जिन लोगों ने ज्यादती और उनका कत्लेआम किया, उनको फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन वहां आतंकवादियों ने तमाम मुस्लिमों का भी कत्ल किया है। इसके अलावा तमाम मुस्लिम ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों की आतंकियों से हिफाजत भी की। उन्हें अपने घरों में पनाह दिया। उस पहलू को फिल्म में नहीं दिखाया गया है। इस लिहाज से यह फिल्म एकतरफा है।

सांसद ने कहा कि मुरादाबाद, मेरठ, गुजरात समेत कई स्थानों पर दंगे हुए हैं। दंगा करने वाले एक प्रतिशत लोग बामुश्किल होते हैं। उसका खामियाजा 99 फीसदी लोगों को भुगतना पड़ता है। अपना देश गंगा जमुनी तहजीब से जाना जाता है। देश में ऐसी फिल्मों के बनाने की जरूरत है जो सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करें। इसी से देश मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें