आम आदमी पार्टी की वोट बचाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा मंगलवार को मुरादाबाद पहुंची। यहां राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर एसआईआर के जरिए दलित-पिछड़ों का वोट अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और चुनाव के समय एसआईआर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में वर्ष-2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर जमीन तैयार करने में जुटी आम आदमी पार्टी के वोट बचाओ-संविधान बचाओ पद यात्रा मंगलवार को मुरादाबाद पहुंची। यहां पदयात्रा की अगुवाई कर रहे राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर सीधे तौर एसआईआर के सहारे लोगों के दलित पिछड़ों का वोट का अधिकार छीनकर लोगों को घुसपैठिया बताने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि देश में घुसपैठियां हैं तो पिछले 11 साल से भाजपा का शासन है, घुसपैठिया देश में आए कैसे, उन्हें निकाला क्यों नहीं गया। इसके लिए भाजपा ही दोषी है, अब चुनाव के समय एसआईआर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में जनसभा में सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार है, सीमाओं की सुरक्षा मोदी और अमित शाह की ज़िम्मेदारी है, घुसपैठियों को रोकना भी इन्हीं जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार जनता को मूर्ख समझकर महंगाई बढ़ा रही है, बेरोजगारी फैला रही है, खाद के लिए किसानों को लाइन में खड़ा कर रही है, रुपये की कीमत गिराकर देश को कर्ज़ में डुबो रही है। इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नकली मुद्दे खड़े किए जा रहे हैं।