मुरादाबाद। बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य ने सोमवार को डीआरएम तरुण प्रकाश और सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा से मुलाकात की। डीआरएम ने सांसद को एक पौधा भेंट कर मंडल कार्यालय में उनका स्वागत किया।
सांसद ने रेल प्रशासन के सामने बदायूं से नई दिल्ली और लखनऊ वाया बरेली ट्रेन की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की डीआरएम के साथ समीक्षा की और रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। सांसद ने बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा होने पर खुशी व्यक्त की। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन के अलावा सांसद ने बिसौली के फाटक संख्या 20-सी और 57-सी पर अंडर पास, फाटक संख्या 36-बी चंदौसी पर ओवर ब्रिज, गाड़ी संख्या 14319 महाकाल एक्सप्रेस के बबराला स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी।