फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में वीडियो कांफ्रेंस से हुई सांसद आजम खां की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के 13 साल पुराने प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई हुई। केस के वादी बयान दर्ज कराने कोर्ट में पहुंचे। सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत अन्य आरोपी कोर्ट में उपस्थित हुए, जबकि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई। जिरह के लिए अगली तारीख 23 फ रवरी नियत की गई है।
विज्ञापन

तेरह साल पहले छजलैट थाने में पूर्व मंत्री व रामपुर के सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली, नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, नूरपुर के सपा विधायक नईम उल हसन समेत अन्य सपा नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उस वक्त पुलिस ने सपा सांसद आजम खां की गाड़ी रुकवाकर चेकिंग की थी। इसी विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस मामले में ही आजम समेत सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को सांसद आजम खां व अब्दुल्ला आजम की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई। सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी और अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। केस के वादी तत्कालीन एसओ अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट में पहुंचे। समय के अभाव के कारण बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह पूरी नहीं कर सके। जिरह पूरी करने के लिए अदालत ने 23 फरवरी नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें