फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेल में सांसद पीएल पुनिया का मोबाइल चोरी, महकमे में हड़कंप

Fri, 04 Oct 2019 07:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
PL Punia - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नई दिल्ली लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ मेल में बुधवार रात राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया का मोबाइल चोरी कर लिया गया। 

विज्ञापन


सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी। जिससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जीआरपी अलर्ट हो गई और मामले की जानकारी लेने के साथ ही चोरों की तलाश की गई।  

घटना बुधवार रात की है। सांसद पीएल पुनिया दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। वह लखनऊ मेल के एचए वन के पहले कूपे में थे। ट्रेन के दिल्ली से रवाना होने के पांच मिनट बाद ही उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी रेल पीके तिवारी ने ट्वीट पर कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही मुरादाबाद जीआरपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


देर रात ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एसआई राकेश कुमार सिपाहियों के साथ कोच में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद ट्रेन में संदिग्ध की तलाश की गई, लेकिन मोबाइल चोरों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। एसएसआई विजय शर्मा ने बताया कि घटना दिल्ली में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें