फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना सांसद चंद्रशेखर: 'प्रदेश में सरकार चला रही दो कानून, बरेली में मुस्लिमों पर लाठीचार्ज करना अन्यायपूर्ण'

Sun, 28 Sep 2025 06:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी में किसान परेशान हैं। प्रदेश में जंगलराज है। उन्होंने बरेली लाठीचार्ज को अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार पर धर्म के आधार पर फैसले लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे में कानून का राज नहीं बल्कि दोहरी व्यवस्था चल रही है। दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज के लिए अलग कानून लागू कर तानाशाही थोपने की कोशिश हो रही है। बरेली में आई लव मोहम्मद प्रकरण पर लाठी भांजने वाली पुलिस फतेहपुर में खामोश रहती है।

विज्ञापन


यह बातें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कही। उन्होंने आई लव मोहम्मद विवाद को सरकार की सोची-समझी साजिश करार दिया।

कहा महज कागज पर आई लव मोहम्मद लिखने को अपराध घोषित कर दिया गया। बरेली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले लोगों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज हुआ और निर्दोषों को जेल भेज दिया गया। यह सब सत्ता के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने सवाल उठाया कि एक प्रदेश में दो कानून कैसे हो सकते हैं। कहा कि अगर सरकार वास्तव में संवाद चाहती तो प्रदर्शनकारियों को समझा सकती थी लेकिन सत्ता की नीयत कमजोर वर्गों को डराने की है। चंद्रशेखर ने दावा किया कि यूपी में जंगलराज कायम है।

ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अगर उत्पीड़न जारी रहा तो सूबे की जेलें भी छोटी पड़ जाएंगी। दलित, पिछड़े और मुसलमान अन्याय सहने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष की अपील की।

मंच से हाथ उठवाकर समर्थकों से वादा लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार के घमंड को चूर कर देंगे। चंद्रशेखर ने सम्मेलन में साफ कहा कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की कि आने वाले चुनाव में उन्हें मौका दिया जाए ताकि कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद हो सके। सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, पुष्पेंद्र राणा, रमेश कुमार गंधर्व, बाबू शराफत अली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

ईवीएम पर भी उठाए सवाल
चंद्रशेखर आजाद ने ईवीएम को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि आम चुनाव में बैलेट पेपर से वोटिंग कराई जानी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं तो लोकसभा और विधानसभा चुनावों को बैलेट पेपर से क्यों नहीं कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें