फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ग्राम विलाकूदान के पास बुधवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम मुंडिया निवासी इंतियाज अली (53) के रूप में हुई। हादसे के वक्त इंतियाज अली भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेलाथान धान खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

क्षेत्र के ग्राम मुंडिया निवासी इंतियाज अली धान व गेहूं खरीदने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से भोजपुर के ग्राम सेलाथान में धान खरीदने के लिए जा रहे थे। वह मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित ग्राम विलाकूदान के सामने पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए व कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


बेटा-बेटी का तय किया था रिश्ता, 3 महीने बाद है शादी

इंतियाज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी इस्लाम जहां व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिजनों के अनुसार, इंतियाज अली ने अपने बेटा-बेटी का रिश्ता तय किया था। 3 महीने बाद शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था लेकिन हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें