फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। करनपुर-मलकपुर मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव पांयदापुर के जंगल में जब्दी नदी के पुल के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। रात लगभग 10 बजे बाइक सवार दो युवक पीछे से उसमें घुस गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल चंदूपुरा निवासी राजपाल (37) की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सुल्तानपुर खद्दर निवासी भोलू का उपचार चल रहा है। उधर, राजपाल की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की माता गंगादेवी, पत्नी मालती व उसके पुत्र विकास व आकाश का रो रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन

मृतक के भाई जयपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तेज रोशनी की चकाचौंध के कारण यह हादसा हुआ। उसने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें