फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी और बारिश में 50 से अधिक खंभे, कई ट्रांसफार्मर व बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज आंधी और बारिश ने कांठ तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। 50 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं कई ट्रांसफार्मरों का भी नुकसान हुआ है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरूस्त कराने में बिजली निगम लगा हुआ है।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र में नगर सहित गांव रसूलपुर गुर्जर, छज्जा नंगला, सलेमपुर, डकैड़ा, भीकनपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली उपकेंद्र स्थापित हैं। जिनके माध्यम से कांठ तहसील क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली निगम का लाखों का नुकसान हुआ है। कांठ नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनों पर पेड़ों के गिरने से लाइनें, 50 से अधिक खंभे, कई ट्रांसफार्मर आदि क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अगवानपुर बिजली गृह से कांठ आ रही मुख्य लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को पूरा दिन बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरूस्त करने में लगे रहे। बुधवार रात करीब 11 बजे ठप हुई कांठ नगर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे सुचारू हो सकी लेकिन बार-बार ट्रिपिंग होती रही। वहीं दूसरी ओर कांठ-अमरोहा मार्ग पर बिजली लाइनों पर पड़े गिरने से कस्बा उमरी कलां क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई जो बृहस्पतिवार की शाम तक भी सुचारू नहीं हो पाई थी।
कांठ बिजली निगम के एसडीओ सचिन रस्तोगी ने बताया कि आंधी और बारिश में पेड़ों के गिरने से करीब 50 से भी अधिक खंभे, तीन ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही बिजली लाइनों को भी दुरूस्त कराने का काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें