फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 4400 से ज्यादा छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सभी 112 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन माहौल में कराई गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर दोनों पालियों में कुल 75 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठे, जबकि 4400 से ज्यादा गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट की कृषि विज्ञान (भाग-1 व भाग-2) की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में 39,568 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 37,162 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,406 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान में 122 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 118 उपस्थित रहे और चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा भी 112 केंद्रों पर हुई।
इस विषय में 36,062 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,059 ने परीक्षा दी, जबकि 2,003 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दिनभर में कुल 75 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4400 से अधिक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक जैसे इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें