फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मनु भाकर के दिए मंत्र पर बढ़ रहीं मुरादाबाद की वंशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निशानेबाज मनु भाकर के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मुरादाबाद में खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। कांशीराम नगर निवासी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज वंशिका व अंशिका विश्नोई ने मनु के चित्र व तिरंगा लेकर खुशी जाहिर की। उनके पिता व परिजनों ने क्षेत्र में आतिशबाजी भी की।
निशानेबाज वंशिका ने बताया कि छह माह पहले दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में उनकी मुलाकात मनु भाकर से हुई थी। वंशिका वहां प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थीं। करीब पांच मिनट तक वंशिका को मनु भाकर ने टिप्स दिए थे। मनु ने उन्हें बताया कि शूटिंग में आत्मविश्वास ही सब कुछ है। खुद को शारीरिक, तकनीकी व मानसिक रूप से मजबूत रखो और आत्मविश्वास से अभ्यास करती रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु की इस बात को वंशिका ने अपनी डायरी में नोट कर लिया। नतीजा यह हुआ कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें सिल्वर मेडल मिला और नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। हालांकि, वंशिका नेशनल में पदक नहीं जीत पाईं। उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) के अलवर (राजस्थान) स्थित केंद्र में हो गया। पिछले दो साल से वंशिका वहीं अभ्यास कर रही हैं। इन दिनों वह अपने घर आई हुई हैं। मनु की जीत पर रिजनों के साथ उन्होंने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें