पूरे सीजन में हो सकता है लगभग 20 करोड़ का कारोबार
पिछले सीजन के मुकाबले यह सीजन अच्छा है। शाम छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक आइसक्रीम सबसे ज्यादा बिकती है। शहर में कंपनी सात डिस्ट्रीब्यूटर है। मेरा क्षेत्र मुख्य रूप से पाकबड़ा और गांगन, आवास-विकास है। दुकानों में भी सप्लाई हो रही है। आइसक्रीम का कारोबार महीने में लगभग सवा करोड़ रुपये का हुआ है। वहीं मुरादाबाद जिले में पूरे सीजन में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। - अनुज चौधरी, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
आइसक्रीम का सीजन है। मांग बहुत बढ़ रही है। शहर में सभी कंपनियों को मिलाकर सीजन में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार है। सभी कंपनियों की मई माह में पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई होगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हमारे वेंडर 70 हैं। मुरादाबाद के अलावा बिलारी, कुंदरकी, मैनाठेर और पाकबड़ा, भोजपुर, टांडा में आइसक्रीम का काम है। - रुक्मेश सिरोही, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर
जम्मू-कश्मीर और गोवा से भी आइसक्रीम आ रही
आइसक्रीम की बिक्री अच्छी हो रही है। आइसक्रीम की आपूर्ति कोसी, जम्मू-कश्मीर और गोवा से होती है। हमारा काम एमडीए क्षेत्र में है। मई माह में हमारे यहां आइसक्रीम की करीब 25 लाख रुपये की बिक्री हुई है। मैं वेंडर्स के डिस्ट्रीब्यूटर को आइसक्रीम की आपूर्ति करता हूं। - कमल किशोर गुप्ता, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर