हरिद्वार में हुए धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषण के विरोध में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते भाकपा माले कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
मुरादाबाद । हरिद्वार में धर्म संसद के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे भाषण देने का आरोप लगाते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेलिन वादी ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। जिसमें हरिद्वार में धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी यति नरसिंहानंद समेत अन्य आरोपियों पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करो ने अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।
भाकपा माले जिला संयोजक रोहिताश राजपूत की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए और वही प्रदर्शन व सभा की। प्रदर्शन के बाद 2 सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर राजू कुरैशी, मोहम्मद आलम, हिना नाज, बचन सिंह चौहान, नूर सबा आदि मौजूद रहे।