फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी के मुकदमें में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी के सामान को बरामद करते हुए थाना आदर्श नगर के मुकदमें को सुलझाया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित गुरुग्राम के सोहना के गांव लखुवास का और आरोपी नीरज गांव मलेरणा सदर बल्लभगढ़ फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियो ने मिलकर थाना आदर्श नगर के क्षेत्र में 28 दिसम्बर रात को एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपियों ने सोने व चादी के आभूषण चोरी किए थे। दोनो आरोपियो को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लबगढ के सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है। पूलिस टीम ने बताया कि तीन आरोपियो ने 28 दिसम्बर की रात के समय करीब 2 बजे आदर्श नगर के एक मकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियो से 3 जोड़ी पाजेब चांदी, 3 अंगूठी चांदी, 1 नग अंगूठी, 5 लक्षा चांदी,1 गुच्छा चांदी,1 सोना अंगूठी, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड,1 एटीएम कार्ड और 1 आरसी बरामद किए गए है। आरोपियो ने नशे की पूर्ती के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें