फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में तीन साल के मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही सोलह वर्षीय नाबालिग छात्र पर है। आरोपी तीन दिन पहले जारी हुए दसवीं की परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण घोषित किया गया था। आरोप है कि आरोपी बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता था। उसके पिता ने आन लाइन क्लास के लिए मोबाइल खरीदकर दिया था। क्लास खत्म होने के बाद वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता था। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें