फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के भाई ने लुटवाए थे पशु व्यापारी के साढ़े दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर पशु व्यापारी इमरान से साढ़े दस लाख रुपये की लूट उसके पार्टनर के भाई नफीस ने कराई थी। घटना के समय पार्टनर का भाई व्यापारी के साथ स्कूटी पर मौजूद था। पाकबड़ा से रकम लेकर घर के लिए रवाना होते वक्त ही आरोपी नफीस ने अपने साथियों को कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि पुलिनस ने आरोपी नफीस और उसके दो साथी शाहरूख और फरीद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छह लाख चौदह हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस घटना में शामिल चार अन्य बदमाश फरार हैं। जिनकी तलाश में पलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें