मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश में भी टीमें जुटी हैं।
छजलैट क्षेत्र में मां बाप के सामने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पीड़ित किशोरी का भाई अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक के मां बाप को बंधक बनाकर उनकी बेटी को बुलवा लिया था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्रेमिका के भाई से किशोरी की शादी करा दी है। छजलैट पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया है। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जा रहे है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।