मुरादाबाद में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर जंगल में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका है। शव के गले और मुंह पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।