फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: रेसिंग बाइक पर सवार युवक की मौत, 3 बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

Sat, 01 Dec 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 12 बजे मझोली चौराहे के पास काले रंग की नई रेसिंग बाइक पर सवार एक युवक (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बाइक से चंद कदमों की दूरी पर ही युवक का शव पड़ा था। सड़क पर खून बिखरा हुआ  था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि डायल 100 पर युवक की मौत की सूचना दी गई थी, उसके बाद उन्हें मामले का पता चला तो वह मौके पर आए।

विज्ञापन


युवक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जो कि रेलवे में कार्यरत फिरोजाबाद में रणजीत सिंह का है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल को देखकर प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है, लेकिन यह हादसा कैसे हुआ है यह रहस्य बना हुआ है। इसके साथ ही अभी मृतक के परिजनों से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

तीन बिंदुओं पर की जा रही हादसे की जांच
हादसे की जांच तीन बिंदुओं पर की जा रही है। पहला बिंदू है कि किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दूसरा बिंदु है कि घटनास्थल के पास ही सड़क पर गडे़ खंभे से बाइक टकरा गई। तीसरा बिंदु बाइक सवार का ओवर स्पीड होना है, जिससे की बाइक अनियंत्रित हो गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें