फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: घर में सो रहे युवक की सिर कुचलकर हत्या, जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति से चल रही थी रंजिश, चार पर केस

Fri, 11 Aug 2023 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हरसैनपुर गांव निवासी मनोज नियायतपुर इकरोटिया स्थित टोल प्लॉजा के पास वाहनों पर फास्टैग लगाने का काम करता था। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसे सिर में किसी वजनी चीज से वार किया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले के हरसैनपुर गांव में रात करे सो रहे युवक मनोज (35) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। आहट होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की पत्नी ने घटना का कारण जमीन का विवाद बताया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन


हरसैनपुर गांव निवासी मनोज (35) नियायतपुर इकरोटिया स्थित टोल प्लॉजा के पास वाहनों पर फास्टैग लगाने का काम करता था। वह घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी सुमन अपने चार वर्षीय बेटे माधव के साथ रेलवे हरथला कालोनी मुरादाबाद रहती है।

युवक के चाचा सत्यपाल ने बताया कि वह बुधवार रात नौ बजे टोल प्लॉजा से आने के बाद खाना खाया और अपने घर पर सोने चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे तक जब चाय पीने के लिए भतीजा नहीं आया तो चाचा और भाई विनोद देखने घर में गए।

विज्ञापन

वहां चारपाई पर मनोज मृत पड़ा था। उसके सिर में वजनी वस्तु से वार किया गया था। चाचा ने पुलिस को बताया कि मनोज की गांव के कुंवरपाल सिंह से जमीन विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा हैं। इसी रंजिश में उसने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने कुंवरपाल सिंह, उसके पुत्र गौरीश कुमार, धीरज कुमार और अरुण कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शक के दायरे में आए दो लोगों के पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया घटना का जायजा

एसएसपी हेमराज मीणा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया,सीओ महेश चंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना की जानकारी लेने के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए। इस मामले में आवश्यक जानकारी लेने के लिए एसओजी को भी एसएसपी ने लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें