मुरादाबाद में फायरिंग के दौरान घायल से बात करते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के गलशहीद इलाके में जमीन के विवाद के चलते युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर जमीन का विवाद सामने आ रहा है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।