फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: अवैध संबंध में युवक की हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ केस

Tue, 02 Dec 2025 08:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नया गांव बहादुर नगर में अवैध संबध के शक में युवक की हत्या की दी गई। रूपेंद्र की हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई नवनीत पर लगा है। पूरे प्रकरण में उसकी पत्नी अंशु का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रूपेंद्र की हत्या का कारण नवनीत और अंशु के कथित अवैध संबंध सामने आए हैं। परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था। जिसे लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने नवनीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात में प्रयोग किए गए तमंचे को खेत में छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मृतक रूपेंद्र के पिता योगेंद्र सिंह की तहरीर पर नवनीत और अंशु दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों के भूमिका और घटनाक्रम का विस्तार से पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें