फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 05:30 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,बिलारी

सार

बिलारी में हुए सड़क हादसे में युवक की माैत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला राजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी थाना क्षेत्र में जरगांव सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में रामपुर मैंगन गांव निवासी राजेंद्र सिंह (23) की मौत हो गई। राजेंद्र के साथ गए दोस्त ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। इसके बाद शक जाहिर करते हुए राजेंद्र के भाई ने दोस्त के ही खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


संजय कुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि भाई राजेंद्र सिंह को गांव निवासी विजय सिंह शुक्रवार शाम घर से बुलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि बिलारी से सात किमी आगे खोखड़ा गांव के पास उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह और आरोपी विजय सिंह आपस में गहरे दोस्त रहे हैं। विजय सिंह की निकट की रिश्तेदारी थाना सोनकपुर के सुजानपुर गांव में है। रिश्तेदारी में शादी की दावत में शामिल होने के लिए विजय शुक्रवार शाम राजेंद्र को बाइक पर बैठाकर सोनकपुर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


बिलारी से जरगांव को जाने वाली सड़क पर खोखड़ा गांव के निकट वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जो कई घंटे तक सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा रहा। शनिवार तड़के पुलिस कर्मी राजेंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र को गंभीर घायल अवस्था में छोड़कर उसका दोस्त विजय अपने घर चला गया। उसने राजेंद्र के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस की सूचना के बाद ही राजेंद्र के परिजन सीएचसी बिलारी पहुंचे।

छह माह पहले हुई थी शादी

रामपुर मैंगन गांव निवासी राजेंद्र सिंह राजमिस्त्री था। छह माह पहले अमरोहा जिले के थाना डिडौली के फतेहपुर जिबाई निवासी बबली के साथ उसकी शादी हुई थी। राजेंद्र सात भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें