फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पुल की पुताई कर रहा मजदूर रामगंगा में गिरने से बहा, गोताखोर कर रहे तलाश

Sun, 13 Aug 2023 01:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बाराबंकी निवासी अमरेश कुमार वर्मा रामगंगा पुल पर बने रेलवे पुल पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रामगंगा नदी में गिरने से बह गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा रेलवे पुल पर पुताई कर रहा मजदूर गिर गया। नदी में तेज बहाव होने के कारण वह बह गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मजदूर की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


बाराबंकी जनपद के सुमेरगंज थाना क्षेत्र के इटवा निवासी अमरेश कुमार वर्मा (25) पुत्र गोविंद प्रसाद शनिवार दोपहर रामगंगा पुल पर बने रेलवे पुल पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे रामगंगा नदी में गिर गया। तेज बहाव में बह गया।

साथी मजदूर दीपक ने अमरेश को नदी में गिरता देख लिया और शोर मचाया। अजीजुल और एक अन्य युवक ने रामगंगा में छलांग लगाई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से मजदूर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें