फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : जिला अस्पताल के वॉशरूम में महिला की वीडियो बनाई, परिजनों ने मनचले को खूब पीटा, पुलिस को सौंपा

Fri, 04 Apr 2025 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बेटी वॉशरूम में गई तो एक युवक ने रोशनदान से अंदर का वीडियो बना लिया। महिला को भनक लगी तो उसने चिल्लाना शुरू किया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन होना है। बृहस्पतिवार को उनकी बेटी व दामाद उन्हें भर्ती कराने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बेटी वॉशरूम में गई तो एक युवक ने रोशनदान से अंदर का वीडियो बना लिया। महिला को भनक लगी तो उसने चिल्लाना शुरू किया।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला बाहर निकली तो आरोपी यूसुफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर वॉशरूम के बाहर खड़े महिला के पति ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने आरोपी की पिटाई की।

इसके बाद महिला के परिजन आरोपी को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे। वहां महिला के पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से कुछ और इसी तरह की वीडियो मिली हैं। उससे पहले भी जिला अस्पताल के आसपास घूमते देखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें