फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: महिला ने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटाया, रोने के आवाज सुनकर परिजन रह गए अवाक

Sun, 07 Sep 2025 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में डाल दिया। बच्चे के रोने पर परिजनों ने उसे बचा लिया। विशेषज्ञों के अनुसार महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है। घटना से मोहल्ले में सनसनी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद की घटना - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के करुला में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने अपने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। बच्चे के रोने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो पाई। महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित बताई जा रही है। करूला की रहने वाली महिला ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन


प्रसव के बाद वह पोस्ट पार्टम बीमारी से ग्रसित हो गई। शुक्रवार को महिला ने अपने दुधमुंहे बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सोने लगी। कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो अवाक रह गए। परिजनों ने तत्काल मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला।

परिजन पहले मान रहे थे कि ऊपरी हवा के चलते महिला परेशान है। परिजनों ने उसकी झाड़ फूंक भी कराया था। कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। इस बारे में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय ने बताया कि महिला पोस्ट पार्टम साइकोसिस बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन


वह इस समय अवसाद में चली गई है। महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है। वह अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे हालात में उसे नींद भी कम आएगी। इधर यह घटना मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें