फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : महिला ने थाने पहुंचकर बताई पति की बेवफाई, देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 20 Nov 2022 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराया केस कराया है। उसका आरोप है कि पति ने सुहागरात पर उसे कहा था कि उसका किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रह है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि 16 अप्रैल 2021 को बिलारी क्षेत्र निवासी दवा व्यापारी के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद वह अपनी ससुराल गई तो सुहागरात पर पति ने कहा कि उसके किसी दूसरी युवकी से संबंध हैं। उसका अफेयर चल रहा है, वह उसे नहीं रखता। युवती ने पति को समझाया कि शादी से पहले आपके किसी से संबंध रहे हैं या नहीं इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अब हम अपना वैवाहिक जीवन सही रखेंगे। 

इसके बाद से लगातार पति और ससुराल वालों ने उसे तरह तरह से परेशान किया। पांच जून 2021 को वह घर में अकेली थी। ससुराल वाले शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पति व ससुराल वालों से की। तब सभी ने देवर की बजाए युवती को ही डांट कर शांत कर दिया। इसके बाद वह सब कुछ सहती रही और कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। एक सितंबर 2022 को महिला के साथ सभी ने मारपीट की। 
विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति, देवर, सास ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें