फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी ने पति को पलंग पर बांध पीटकर मार डाला, देखता रहा गया मासूम... बिलारी में सनसनीखेज घटना

Wed, 22 May 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बिलारी में पत्नी ने पति को पलंग से बांधकर जमकर पीट दिया। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
बिलारी में मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के कनोबी गांव निवासी नेपालसिंह (35) घर में संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिला। उसका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें कहा गया है कि नेपाल सिंह की पत्नी विनीता ने उसे रात में डंडों से पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


इसके बाद उसके शव को पलंग से बांध दिया। बुधवार सुबह विनीता घर से बाहर निकली और तहेरे ससुर देशराज सिंह को यह बताया कि उसके पति की तबीयत खराब है। इसकी सूचना देशराज सिंह ने बिलारी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि नेपाल सिंह नशे का आदी है। पति और पत्नी के बीच लगातार इसको लेकर कलह होती रहती थी। घटना के समय मंगलवार रात घर पर नेपाल सिंह, विनिता और उसका 6 साल का बेटा सचिन मौजूद थे।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आरोपी विनीता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पलंग से रस्सी तथा डंडा कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें