फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: खाना नहीं देने पर पत्नी की हत्या, पकड़ा गया तो पछता रहा आरोपी, फावड़े के वार से फट गया था भेजा

Sat, 10 Jan 2026 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर में विवाद के बीच खाना नहीं देने से गुस्साए पति ने फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी अब पछता रहा है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर में खाना नहीं देने पर पूनम (40) की हत्या करने के आरोपी पति राजू को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कटघर के देवापुर निवासी राजू सैनी का कई दिन से पत्नी पूनम से शराब पीने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से बिना खाना खाए चला गया था।

दिन भर उसने खेत पर काम किया और शाम करीब पांच बजे घर लौटा था। उसने देखा कि घर में पत्नी मौजूद नहीं है। वह उसे देखने के लिए घर के पास ही घेर में चला गया था। 
विज्ञापन

वहां पत्नी पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी।

उसने अपनी पत्नी से कहा कि घर चलकर खाना दे लेकिन पूनम ने यह कहकर मना कर दिया है कि अभी उसने खाना नहीं बनाया है। इसके बाद उसने थाली में खाना परोस दिया और घेर में ले आई थी लेकिन थाली दिखाने के बाद उसने थाली फेंक दी थी। 

इससे गुस्से ने फावड़ा मारकर  हत्या कर दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Trending Videos

हत्या करने के बाद पछता रहा राजू 
पत्नी की हत्या करने के बाद राजू सैनी पछता रहा है। वह कटघर थाने में बार बार बोल रहा था कि उसने बहुत गलत कर दिया। घर बिखर गया। अब बेटी-बेटों का क्या होगा। पत्नी की मौत हो गई और मैं भी जेल जा रहा हूं। 
विज्ञापन

टूट गई थीं हड्डियां, फट गया था भेजा
कटघर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पूनम के सिर की हड्डी टूट गई थीं और भेजा फट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें