ट्रक की टक्कर के बाद कार रोडवेज बस से भिड़ी, तीन घायल
लखनऊ हाईवे पर शनिवार देर रात तीन बजे ट्रक की टक्कर लगने से अनियंत्रित कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में संभल के तीन कार सवार घायल हो गए। वह रामपुर में एक बारात में शामिल होकर घर लौटे रहे थे। हाईवे पर चंद्रा ढाबे के नजदीक रामपुर की तरफ से आ रही इंडिगो कार में पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। कार में सवार सभंल के वसीम, उनकी पत्नी अनम, रानी पत्नी फिराजुद्दीन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन घायलों को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने कार्यवाही की जाएगी।