फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दो वर्षीय मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या, परिजनों ने जताया मां पर शक

Fri, 26 Jun 2026 07:18 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूंढापांडे में पति से अलग किराये के मकान में रह रही महिला के दो साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की दादी, ताऊ और पिता ने मां पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बच्चे की मां मीनू का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी सुरेंद्र ट्रक चालक है। उसने करीब 13 साल पहले हरिद्वार निवासी मीनू से शादी की थी। दंपती के दो बेटियां सलोनी और रोहिणी हैं जबकि दो बेटे अरुण और वरुण हैं। सुरेंद्र मुंबई में ट्रक चला रहा है।
विज्ञापन


सुरेंद्र के भाई विजेंद्र ने बताया कि मीनू करीब ढाई माह पहले अपने चारों बच्चों को लेकर सहरिया से मूंढापांडे आ गई थी और यहीं किराये पर रह रही थी। यहां वह अलग अलग मकान में किराये पर रही और करीब 15 दिन से नरेंद्र सिंह के मकान में रह रही थी।

विजेंद्र का कहना है कि उन्हें बृहस्पतिवार की शाम पता चला कि सुरेंद्र के बेटे की मौत हो गई है। उन्होंने इसकी जानकारी सुरेंद्र को फोन पर दी। इसके बाद विजेंद्र और उनकी मां शिवदेई मूंढापांडे पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चे के गले पर चोटों के निशान थे।

उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने मीनू और उसके प्रेमी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर मीनू का दावा है कि उसके बेटे को बृहस्पतिवार की दोपहर खून की उल्टियां आई थीं।

वह बच्चे को लेकर अस्पताल गई थी वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गला घोंटकर बच्चे की हत्या की गई थी।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ कर सच सामने लाया जाएगा। इसके बाद बच्चे की हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें