विधायक ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स
हादसे में छात्राओं की माैत की सूचना मिलने पर सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने बुधवार दोपहर सरकारी अस्पताल पहुंचकर छात्राओं के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। विधायक के अस्पताल पहुंचते ही दोनों छात्रों के परिजन उनसे लिपटकर रोने लगे। विधायक ने अस्पताल में चिकित्साधिकारी और मौके पर मिले थाना प्रभारी से भी बात की। दोनों छात्राएं आपस में रिश्तेदार थीं।