सड़क हादसे में बेटी की गई जान, पिता घायल
पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर मंगलवार शाम ट्रक ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय मेहरीन जहां की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पिता दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
कोकरपुर गांव निवासी दिलशाद अपनी बाइक से बेटी मेहरीन जहां के साथ पाकबड़ा से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढे़ सात बजे जब वह पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मेहरीन जहां की मौके पर ही मौत हो गई। पिता दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक युवती की मौत हुई है और उसके पिता घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।