पिता हरिद्वार में पकड़ा गया तो तुषार और स्वयं ने शुरू कर दिया धंधा
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तुषार और स्वयं के पिता जगदीश उर्फ सेटी हरिद्वार में पुलिस ने 19 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों पिता पुत्र मिलकर चरस और गांजे की तस्कर करते हैं।
पिता जेल चला गया तो तुषार और स्वयं ही राजाराम को पाकबड़ा चरस की सप्लाई पहुंचाने गए थे। जगदीश और उसके बेटे बरेली व दूसरे जिलों से चरस मंगवाते हैं। इसके बाद आगे सप्लाई करते हैं। इनके गिरोह में कई लोग हैं जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही है।