फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गाली देने के विरोध पर दो भाइयों पर हमला, पगड़ी खींची और घर ले गया आरोपी, पिछले साल हुआ था विवाद

Thu, 23 Oct 2025 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर के होली का मैदान मोहल्ले में दिवाली की रात गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने दोनों की पगड़ी खींचकर अपमान किया और एक पगड़ी अपने घर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर के होली का मैदान मोहल्ले में दिवाली वाली रात गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दोनों भाइयों की पगड़ी खींच ली और अपने घर में ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का दरवाजा खुलवाकर पगड़ी बरामद कर पीड़ित को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होली का मैदान ग्रीन फील्ड स्कूल वाली गली निवासी कंवल जीत सिंह वह प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह दिवाली वाली रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बच्चों के साथ घर के बाहर खड़ा था।

इसी दौरान वहां पड़ोसी मनोज वर्मा आ गया और उसने नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। कंवल जीत के भाई भवप्रीत ने समझाने की कोशिश की तो उसकी पगड़ी खींच कर जमीन पर फेंक दी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने पगड़ी का अपमान किया है। इसके बाद आरोपी ने कंवल जीत के सिर से भी पगड़ी खींच ली और अपने घर में ले गया। धमकी देकर गया कि वह तमंचा लेने जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के मकान का दरवाजा खुलवाकर उसकी पगड़ी बरामद की।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पिछली दिवाली पर भी हुआ था विवाद
कंवल जीत का कहना है कि पिछले साल भी दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त साढ़े 11 बजे तक मनोज वर्मा ने घर के बाहर पटाखे जलाए थे। हम दोनों के मकान आसपड़ोस में हैं। पटाखों की आवाज से मेरी मां के सिर में दर्द होने लगा था। मनोज को समझाया गया है कि वह पटाखे जलाने बंद कर दे लेकिन वह नहीं माना था। तब कंवल जीत की मां ने पटाखे पर पानी डाल दिया था। इसके बाद से आरोपी मनोज रंजिश रखता है। आरोप है कि उसने कई बार कंवल जीत को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन

रंजिशन दंपती को पीटकर घायल किया
वाल्मीकि बस्ती निवासी मनवीर की पत्नी अनीता नेे बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीती 20 अक्तूबर की देर रात लगभग ग्यारह बजे मोहल्ले का ही राज सिंह और उसके मामा दरवाजे पर शराब पीकर गाली दे रहे थे। महिला के अनुसार उसने गाली देने से मना किया तब राज सिंह और उसके मामा के अलावा विश्वास, राजा, सुलेंद्र और सुमित आदि ने एकराय होकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

अनीता के अनुसार जब उसके पति मनवीर बचाने आए तब उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने अपनी छत से उसके घर को निशाना बनाते हुए पत्थर भी बरसाए। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें