फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खराब मीटर बदलने, बिजलीघरों की टेस्टिंग में मुरादाबाद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की मासिक रेटिंग में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम अव्वल रहा है। इसमें प्रदेश के 40 जोन की जनवरी की रैंक लिस्ट जारी की गई है। विद्युत परीक्षण खंडों द्वारा दोषपूर्ण मीटर, बिजलीघरों की टेस्टिंग एवं एमआरआई बिलिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने पर विद्युत नगरीय परीक्षण खंड मुरादाबाद को प्रथम, सहारनपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के 120 विद्युत वितरण मंडलों में विद्युत वितरण मंडल संभल को प्रथम स्थान व विद्युत वितरण मंडल-1 मेरठ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा जारी इस रैंक को तय करने के लिए राजस्व वसूली, ओवरऑल बिलिंग प्रतिशत, 10 किलोवाट से अधिक भार व 5 किलोवाट से 10 किलोवाट भार वाले संयोजनों की एमआरआई बिलिंग और मीटर आधारित बिलिंग जैसे अलग-अलग मापदंड निर्धारित किए गए हैं। पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें