फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दो दिन में डेंगू से तीन की मौत, पांच ने बुखार से तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग गांवों तक नहीं पहुंचा

Wed, 30 Aug 2023 09:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गांवों में लगातार डेंगू और बुखार का प्रकोप फैलता जा रहा है। इससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की राहत लोगों तक नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन
dengue alert - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में डेंगू का डंक दिन प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। दो दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच ने प्लेटलेट्स कम होने के कारण दम तोड़ दिया। मंगलवार को भी जिले में छह वर्षीय बच्ची पलक व 32 वर्षीय अली अहमद की मौत हुई। इन मौतों से स्वास्थ्य विभाग अंजान है।

विज्ञापन


गांवों में लगातार जांच शिविर न लगाना व एंटी लार्वा छिड़काव न करना भारी पड़ रहा है। जब एक ही गांव में तमाम लोग बुखार की चपेट में आ जाते हैं, तब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच शिविर लगाती है और दवा का छिड़काव करती है। सिर्फ अगवानपुर में ही 12 दिन में पांच मौतें हो चुकी हैं।

इनमें से दो बच्चियों की मौत का कारण डेंगू बना। एक बच्ची आठ माह की थी और दूसरी छह वर्ष की। जबकि ठाकुरद्वारा में एक मरीज डेंगू से और दो बुखार से मर चुके हैं। अगवानपुर में 63 और ठाकुरद्वारा में 116 लोग बुखार से पीड़ित हैं। बीमारी में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना भी लोगों को भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन


केस-1
अगवानपुर के कलालपुरी निवासी अमानत अली हैंडीक्राफ्ट का काम करते है। छह वर्ष पहले उन्होंने बड़े भाई यामीन की नवजात बेटी पलक को गोद लिया था। पिछले सप्ताह पलक को बुखार आया। उन्होंने एक स्थानीय डॉक्टर से इलाज शुरू कराया लेकिन आराम नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत में सुधार न होने पर बच्ची को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल लाया गया। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

केस-2
ठाकुरद्वारा के गांव सहसपुरी निवासी अधिवक्ता निजामुद्दीन के बड़े भाई अली अहमद (32) को तीन दिन पहले बुकार आया था। उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां जांच के बाद उन्हें डेंगू बुखार बताया गया था। उनके रक्त में प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। सोमवार देर रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग को इस मौत के विषय में भनक तक नहीं है।

इस तरह कहर बरपा रहा डेंगू

गांव सहसपुरी में शिक्षामित्र गुफरान अली की 13 वर्ष की बेटी फोजिया को मंगलवार को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक निजी पैथोलॉजी लैब में कराई गई जांच में उन्हें डेंगू बताया गया है।

मोहल्ला ताली निवासी अरविंद कुमार 22, मुकेश कुमार और फौलादपुर निवासी पुष्पेंद्र को डेंगू के आशंका में सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जांच में प्लेटलेट्स बहुत कम होने के कारण डेंगू की आशंका व्यक्त की गई है।

मंगलवार को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में बुखार के 100 मरीजों की जांच की गई है। टाइफाइड बुखार के सात मरीज पाए गए। सोमवार को हुई जांच में छह मरीज टायफाइड के मिले थे।
विज्ञापन


मंगलवार को ठाकुरद्वारा के दो व शहर के कुछ इलाकों के चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मौत के विषय में जानकारी नहीं है। अगवनापुर में टीम दो दिन से जा रही है। ठाकुरद्वारा में भी टीम को भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ (जिला सर्विलांस अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें