फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रामगंगा नदी में मृत मिली हजारों मछलियां, पकड़ने के लिए टूट पड़े लोग, कैसे मरी किसी को पता नहीं

Sat, 13 Dec 2025 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की रामगंगा नदी में हजारों मछलियां मृत पाई गई। इसकी जानकारी के बाद लोग उन्हें पकड़ने के लिए नदी में कूद पड़े। बड़ी संख्या में मछलियां कैसे मरी इसकी बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
रामगंगा में मृत मिली मछलियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिगर काॅलोनी के नजदीक  रामगंगा नदी में शुक्रवार की सुबह बड़ी मछलियों को उतराई देख काफी संख्या में लोग ठंड की परवाह किए बगैर कूद पड़े। मछलियों को पकड़ने के बाद लोगों ने बताया कि बड़ी बेहोश हो गई और छोटी मछलियां मर गई हैं।

विज्ञापन


आशंका है कि किसी ने नदी में कीटनाशक दवा डाल दी थी, जिसका प्रभाव मछलियों पर पड़ा है। जिगर कॉलोनी के लोग शुक्रवार की सुबह नदी में मछलियों को उतराया देखकर दंग रह गए। जिज्ञासा के चलते कुछ लोगों ने पानी से मछलियों को निकालना शुरू किया।

इनमें बड़ी मछलियां जिंदा थी लेकिन छोटी मछलियां मर गई थी। देखते ही देखते दर्जनों लोग मछलियों को पकड़ने के लिए नदी में कूद पड़े। लोगों में मछली पकड़ने की होड़ मच गई। मुफ्त में मछलियों को पाकर लोग खुश हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बड़ी मछलियों की बिक्री के लिए दुकानें सजा ली। लोगों की माने तो कई क्विंटल मछलियां नदी से निकाली गई हैं। इस बारे में पूछने पर जिला मत्स्य अधिकारी राजे लाल ने कहा कि नदी का क्षेत्र वन विभाग के क्षेत्र के अंतर्गत है।

तालाब रहता तो वह निरीक्षण करने के लिए जा सकते हैं। इधर डीएफओ ने भी मछलियों के बारे में अनभिज्ञता जताई। लोगों का कहना है कि बहते हुए पानी में ऑक्सीजन की कमीं नहीं हो सकती है। आशंका है कि किसी ने नदी में कीटनाशक दवा फेंक दी है। इसी कारण मछलियां बेहोश हुई और छोटी मछलियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें