फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैनाठेर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार, निर्माणाधीन मकान में वारदात

Tue, 16 Jul 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद)

सार

मैनाठेर इलाके में दो लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) के साथ आरोपी गेंदालाल (57) और आदेश (25) ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी किशोरी को बहाने से मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में ले गए, जहां आरोपी और राजमिस्त्री आदेश ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन पढ़ी लिखी नहीं है।

वह मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसकी बहन घर के बाहर घूम रही थी। इस दौरान उसकी बहन को आरोपी गेंदालाल व आदेश बहाने से मोपेड पर बैठाकर मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में ले गए, जहां पर गेंदालाल के मकान का निर्माण हो रहा।
विज्ञापन


मकान को आरोपी आदेश बना रहा है। किशोरी को ले जाते हुए ग्रामीणों ने देखा, तो परिजनों की इसकी जानकारी दी। परिजन किशोरी को तलाशते हुए मैनाठेर क्षेत्र के गांव में पहुंच गए। गांव में बन रहे गेंदालाल के निर्माणाधीन मकान में दोनों आरोपी किशोरी के साथ मिले।

किशोरी के परिजनों ने आरोपी गेंदालाल को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें