फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पेट्रोल डालकर झांकी कलाकार को जलाया, उपचार के दाैरान तोड़ा दम, मुकेश और माला को इसलिए भेजा जेल

Sat, 04 Oct 2025 01:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पेट्रोल डालकर झांकी कलाकार को जलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाज के दाैरान कलाकार की मौत हो गई थी। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती मुरादाबाद पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर जलाए गए झांकी कलाकार रितिक ठाकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। अब पुलिस इस मामले में गैरइरादतन हत्या की धाराएं भी बढ़ाएगी।

विज्ञापन


इस मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मझोला के मंगूपुरा निवासी रितिक ठाकुर (22) परिवार से अलग किराये के मकान में रहता था। इस मकान में रितिक के अलावा संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के सीता रोड निवासी मुकेश और उसकी पत्नी खुशबू के साथ रहते हैं।

मकान के एक अन्य कमरे में माला नाम की महिला भी रहती है। यह तीनों भी रितिक की तरह ही झांकी कलाकार हैं। 26 सितंबर को रितिक संदिग्ध हालात में आग से झुलस गया था।
विज्ञापन


रितिक के पिता विश्वदीप ने आरोपी मुकेश, उसकी पत्नी खुशबू और माला के खिलाफ पेट्रोल डाल कर आग जलाने का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस मुकेश और माला को जेल भेज चुकी है।

रितिक का इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था जहां बृहस्पतिवार की रात उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में गैर इरादतन हत्या धाराएं बढ़ाई जाएगी। इस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें