पढ़ाई में होनहार थी मेरी बहन
भाई पिंटू पाल ने बताया कि शीतल पढ़ाई में होनहार थी और नौकरी की तैयारी कर रही थी। अगवानपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाया करती थी। मां सावित्री देवी ने बताया कि शीतल स्वभाव से आत्मनिर्भर थी और बाइक भी खुद चलाती थी। शीतल की तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। शीतल की मां, भाई पिंटू, मां सावित्री और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।