फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रोडवेज और कार की भिड़ंत में छात्रा की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल, लग गया जाम

Wed, 27 May 2026 03:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी क्षेत्र में रोडवेज और कार की भिड़ंत में सातवीं छात्रा की मौत हो गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। परिवार उत्तराखंड से कुलदेवी के दर्शन के लिए संभल जा रहा था। 
विज्ञापन
कुंदरकी में कार और बस की टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर छिरावली के पास रोडवेज और कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मचने से जाम लग गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित एम ब्लॉक मोल धार निवासी परिवार कार से संभल जिले के कादराबाद स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में कुलदेवी के दर्शन और जात लगाने जा रहा था।

सुबह मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कक्षा सात की छात्रा पायल (13) पुत्री रामदास की मौत हो गई। वहीं स्वाति (30) पत्नी राहुल, अमित (26) पुत्र रामविलास, नेहा (25) पत्नी अमित, रामविलास (60) पुत्र लल्लू, आरुष (2) पुत्र राहुल, रित्विक (1) पुत्र अनिल और रेखा (28) पत्नी अनिल घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कार चला रहा अमित टिहरी में मशीन ऑपरेटर है। उसकी मंगलवार को ही शादी हुई थी। शादी के अगले दिन वह पत्नी और परिवार के साथ कुलदेवी के दर्शन के लिए निकला था लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें