फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के गेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लेकर दर्ज किया केस

Fri, 19 Feb 2021 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, फिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद के अगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बिशनपुर भीम ठेर निवासी निजार खां ने एसएसपी कार्यालय गेट पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और सिविल लाइंस थाने ले गए। युवक का आरोप था कि उसने क्षेत्र के ही एक युवक से 14.50 लाख रुपए में प्लाट का सौदा किया था। आरोप है कि उसने नगद धनराशि दे दी थी इसके बाद भी विक्रेता ने उसे प्लाट नहीं दिया।

जिसका उसने सिविल लाइन थाने में जून 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी । उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


 सिविल लाइन थाना प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया कि निजार के खिलाफ सुनियोजित तरीके से आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ की जा रही है । एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है । जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें