नकदी-जेवर लेकर युवती लापता
मूंढापांडे थाना क्षेत्र से एक युवती अपने घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को घर से लापता हो गई।
पिता का आरोप है कि युवती घर से 72,500 रुपये और करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गई। आरोप है कि वसीम, उसका भाई सरकार और कार चालक रियासत उसे बहला-फुसलाकर अगवा ले गए हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।
चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
मझोला थाना क्षेत्र में मकान और दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भट्टी निवासी समीर और मझोला के मनोहरपुर निवासी बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य बरामद बरामद हुआ।
शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने मकान और दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।